Top Beauty Tips

झड़ते बालों पर सौ प्रतिशत काम करेगा यह नुस्खा, अजमा कर देख ले/ beauty tips in Hindi

झड़ते बालों पर सौ प्रतिशत काम करेगा यह नुस्खा, अजमा कर देख लो दोस्तों आज की भागदौड़ भरी लाइफ में अब हम अपने आप को भी समय नहीं दे पाते हैं। इसी कारण आज पुरुषों में बहुत सारी समस्याएं देखने को मिलती हैं, जो उनके व्यक्तितव को कम कर रही है। ऐसी ही एक समस्या है झड़ते बाल जिसके कारण जवान पुरुष भी बूढ़े दिखने लगते हैं। दोस्तों आइए जानते हैं ऐसा उपाय जिसको अपनाकर आप गंजेपन से छुटकारा पा सकते हैं।



दोस्तों आइए जानते हैं ऐसा उपाय जिसको अपनाकर आप गंजेपन से छुटकारा पा सकते हैं। दोस्तों आंवला हमारे बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसके साथ-साथ नीम भी गुणकारी तत्वों से भरा है। दोस्तों हमारा आज का नुस्खा है वह इन्हीं दो गुणकारी पौधों द्वारा तैयार किया जायेगा। हमें सूखे हुए आंवले और और नीम की पत्तियां लेनी है। सबसे पहले नीम की पत्तियों को आधा लीटर पानी में उबालना है और जब वह पानी बिल्कुल थोड़ा सा रह जाए तब उसे छान लेना है। अब सूखे हुए आंवलों को बारीक पीसकर रख लेना है। आंवला का बारीक पाउडर हमें मार्केट से भी मिल सकता है लेकिन उस में मिलावट हो सकती है इसलिए इसे घर पर ही तैयार कर लें तो सबसे बेहतर है। अब हमें हफ्ते में तीन बार नीम का पानी और आंवले के पाउडर को मिक्स करके जहां पर बाल उड़ रहे हैं उस एरिया में मसाज करना है। मसाज करने की आधा घंटा बाद बालों को धो लेना है। 2 से 3 हफ्ते यह प्रयोग करने के बाद आप पाएंगे कि आपके बाल झड़ना यानी हेयर फॉल बिल्कुल बंद हो जाएंगे और नए बाल भी अंकुरित होंगे।

No comments